Posts

Showing posts from May, 2020

संकल्प हमेशा साथ निभाने का

Image
लॉक डाउन शादी करना 🙏 कितना मुश्किल होगा जब सालगिरह मानना इतना मुश्किल है✨️✨️ पर वादा किया है साथ निभाने का हर हाल मै हमारी खुशिया सारे लॉक तोड़े देगी♥️♥️ मेरा तुम्हारा साथ और लॉकडाउन की बात ऐसा लगता था जैसे अपनी खुशियो में किसी के जलने की आहट 😁🫠 इसलिए हटा दिया लॉक डाउन ✍️ नए जीवन की शुरुवात  स्तब्द खड़े होकर नहीं  बल्कि🙏🙏  तटस्थ होकर एकचित चौकना ,समझदार बनकर जीवन की गाडी को हम सब चलाएंगे चलते जायेगे यही तो है दापत्य का  सही सलीका हाल मे साथ और समझदारी हमारी खुशहाली बच्चो की रौनक घर की आज के जीवन जीने का सही तरीका❣️❣️

बचपन पर हावी अभिभावक

Image
आज देखती हूँ अपने चारो तरफ तो बच्चो के बचपन को ख़तम होता पाती हूँ| आवश्यक है अभिभावक का बच्चो को उचित निर्देश देना और उनको उनके बचपन में जीने का हक़ देना बच्चो को हर समय अपने मनचाहे आदेशों  की पलना करने वाला रोबोट नहीं समझना चाहिए| उनके कोमल मन को भी टटोलते रहना चाहिए वरना उनका मानसिक विकास नहीं हो पता और बच्चे स्वयं के माँ बाप से समय बिताने के साथ दूरी  बनाते जाते है| वो अपनी अलग दुनिया ढूढने लग जाते है जहाँ वो अपनी मन मर्जी की सासे ले सके | बच्चे अपने मन की बाते उनसे नहीं कर पाते बल्किउनकी  कार्यपद्धति को समझने की कोशिश करते है और शनैः शनैः उनके आदेशों की ओहेलाना करने लगते हैं| अशिष्ट शब्दों का प्रयोग करके बच्चो की  परवारिश अपने  बच्चो को अशिष्ट बनाने का प्रथम चरण है | आज के समय में अच्छे बच्चो का निर्माण नहीं वरन अच्छा अभिभावक बनाने  स्पर्धा चल रही है| बच्चे को माँ बाप का हर व्यव्हार कुछ न कुछ सिखाता है| चाहे वह उनकी शैक्षणिक पद्धति हो,  उनका रहन सहन, हो या उनकी भेष भूषा , एक अच्छा विद्यार्थी ही नहीं उन्हें एक अच्छा नागरिक  बनान...

बचपन आन लाइन हुआ

Image
सालो पाहिले जब भारत में  लोग  कहते थे कि विदेशो में बच्चे मोबाइल और टैबलेट से ऑनलाइन  रहकर  पढ़ लेते है |आश्चर्य होता था बच्चो की शिक्षा दूर बैठे शिक्षक कैसे दे सकते है ?लेकिन आज के परिपेक्ष्य में जब कोरोना जैसी महामारी मुह उठाई खड़ी है तो बहुत उपयोगी सिद्ध हो रही है | ऑनलाइन शिक्षा पर यह  बच्चो की एक उचित उम्र के बाद बच्चो के समझ के दायरे में होती है| आज विपरीतऔर बिषम  परिस्थितियों के चलते नव कोपलों को इस पद्धति से शिक्षित करना उनके नन्हे हाथो में पेन्सिल की जगह लैपटॉप और मोबाइल के बटन थमा देने जैसा है || छोटे बच्चे शिक्षक के हाव भाव औरअपने हम उम्र के साथ खेल कूद कर आधे शिक्षित हो जाते है |शिक्षक का प्यार दुलार पाकर उनकी छवि निखरती है| आज फिर वही बात सार्थक होती दिखती है कि  बच्चो की पहली पाठशाला उनके माता पिता है |जो शिक्षा उन्हें ऑनलाइन मिलती है| उसे वापस उन बच्चो के अनरूप बनाकर बच्चो को बताना पड़ता है |तरह तरह के प्रलोभन देकर उन्हें पढाई के लिए मानना पड़ता है |कभी तो बच्चे यह भी पूछते है की हमारी वो र...

थोड़ा थम जाते है

Image
कभी रौनक तो कभी शांति भली कभी तेजी तो कभी धीमी चाल भली 丨 कहते है त्योहारों में रौनक और दुःख में शान्ति न हो तो शोभनीय नहीं丨बारात में तेज चाल चलते हुए वर वधू अच्छे नहीं लगते है l समय मौके के साथ अनुकूलित होकर जो चले वही मानव है ईश्वर ने मानव को इतनी सोचने समझने की शक्ति दी है lकि वो सब  प्राणियों में श्रेष्ठ माना  जाता है कि वह अपना और अपने पर आश्रित पशू पछी पेड़ पौधे प्रकृति में मौजूद संसाधनों कि देखभाल और रखरखाव अच्छे से कर सकेl २०२० की शुरुवात एक महामारी से हुई है जो ख़तम होने का नाम नहीं ले रही है रोज रोज बढ़ाते हुए आँकड़े एक नकारात्मक ऊर्जा पैदा कर रहे हैl ऐसे में सरकार कुछ कार्यालयों बाजारों शराब की दुकानों को खोल देना कहा तक उचित विचार इसपर नहीं करना है Ilशायद सरकार के कदम सही है पर चेतना और समझ तो हमें अपने आप लानी है सोशल डिस्टन्सिंग में रहना मास्क ग्लव्स पहिनाना सामान का उपयोग करने से पाहिले स्वछता का धयान रखना ये कर्त्तव्य आमजन के लिए है जिसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है丨 आज अगर थम जाना बेहतर है तो थम जाते है गर मेरा आपका मिलाना बीमा...

sakaratmak rahe

Image
जीवन सतत चलने वाली प्रक्रिया है आप सकारात्मक हो या नकारात्मक सुख दुख उतार चढ़ाव जीवन में आते है और गुजरते वक्त के साथ आपने आप ख़त्म हो जाते है। अगर आप विचारो और कार्य शैली से सकारातमक हैँ ।परिस्थिति में आप ऊर्जावान रहते है तो और को  भी ऊर्जा  देते रहते है।  हँसता चेहरा 😁और सकारात्मकता किसे  पसन्द नही है✨️✨️  यह वो चुम्बक है जो हर  मनुष्य को अपनी ओर आकर्षित करता है चाहे  वह  मनुष्य नकारात्मक विचारो वाला ही हो | एक व्यक्ति जो हर बात पर निराश हो जाता था|" प्रभु से बोला" कोई एक विचार मेरे मस्तिष्क में भर दो| जिसे जब मै देखू तो मैं ऊर्जावान हो जाऊ| प्रभु ने बोला  ऐ वक्त गुजर जाएगा🙌   ऐ बात हम सभी जानते है| समय जीवन लाभ− हानि  जय− पराजय कुछ भी स्थिर नहीं है|  सब एक गति से चलता है ☺️फिर क्यू नकारात्मकता से भरे हुए है| मै यह भी मानती हूँ कि विचारो का हर वक़्त एक सार एवं सकारात्मक रहना असम्भव है✍️   फिर संतुलन के साथ रहे|  नकारात्मकता को हावी न होने दे |❣️❣️